Breaking News

प्रख्यात कवि डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में अंतर माध्यमिक काव्य प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

Spread the love

बदायूँ। हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रख्यात कवि डॉ. उर्मिलेश के अमृत महोत्सव जयंती वर्ष के अंतर्गत ‘डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति’ के तत्वावधान में अंतर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। नगर के श्री कृष्ण इण्टर कालिज में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने डॉ. उर्मिलेश द्वारा रचित कविताओं, गीतों, मुक्तकों, दोहों और ग़ज़लों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीना नमन किया।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बी.आर.बी. मॉडल स्कूल की संध्या यादव व नंदिनी रस्तोगी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। मदर एथेना स्कूल की काव्या सोलंकी द्वितीय, राजाराम महिला इण्टर कालिज की खदीजा नूर तृतीय रहीं, जबकि हरविलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल की फारिहा को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं, सीनियर वर्ग में हरविलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल की रिया गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। श्री कृष्ण इण्टर कालिज के जयंत बाबू द्वितीय, नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इण्टर कालिज की पूनम शर्मा तृतीय रहीं, तथा मदर एथेना स्कूल की आकांशा यादव व शिवदेवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालिज के रुद्र शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
समिति की ओर से सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया गया, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर रवि भूषण पाठक एवं साहित्यकार डॉ. शैलेन्द्र कबीर रहे।
समिति के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति अपनी गहरी रुचि व रचनात्मकता का सार्थक परिचय दिया है। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया तथा संयोजक आलोक पाठक ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संदीप भारती, नरेश चन्द्र शंखधार, प्रशांत दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, शिवम वैश्य और सुशील शर्मा सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जय गंगा मां इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Spread the loveबदायूं। जय गंगा मां इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत …