बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 12/13 सितंबर की रात चलाए गए अभियान के दौरान जनपद की पुलिस टीमों ने कुल 86 एनबीडब्ल्यू वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।
पुलिस विभाग की ओर से अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का थानावार विवरण भी जारी किया गया है। अभियान के दौरान एनबीडब्ल्यू वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया।
Budaun Amarprabhat