Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर सहभागिता की।

संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, व्यवहार, अनुशासन और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी भागीदारी की समीक्षा करना रहा। कक्षा अध्यापकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और उनकी उपलब्धियों, रुचियों तथा सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा की।

अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई, गृहकार्य और समय प्रबंधन से संबंधित प्रश्न रखे। शिक्षकों ने उनके प्रश्नों के उत्तर देते हुए बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, नियमितता और आत्मविश्वास विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों की शैक्षिक प्रगति में विद्यालय के साथ अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अभिभावकों से बच्चों की दैनिक दिनचर्या पर ध्यान देने, नियमित रूप से विद्यालय भेजने, गृहकार्य कराने तथा मोबाइल और टीवी के उपयोग को सीमित रखने की अपील की।

उन्होंने विद्यालय की आगामी गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और परीक्षाओं से संबंधित जानकारी भी अभिभावकों को दी। अभिभावकों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसी बैठकों को विद्यार्थियों की प्रगति के लिए उपयोगी बताया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the loveउघैती। थाना उघैती क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे …