Breaking News

गोल्डी मसालों के संस्थापक वसंत लाल गोयनका ‘गोयनका सम्मान’ से सम्मानित

Spread the love

व्यापार जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला पुरस्कार

फतेहपुर शेखावाटी। राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में आयोजित पांच दिवसीय ऐतिहासिक ‘गोयनका संगम 2026’ के तहत प्रतिष्ठित गोल्डी मसालों के संस्थापक वसंत लाल गोयनका को व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और दीर्घकालिक योगदान के लिए ‘गोयनका सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
गोयनका मंदिर परिसर में आयोजित भव्य अवार्ड समारोह के दौरान गोल्डी मसालों की डायरेक्टर श्रीमती आंचल गोयनका ने संस्थापक वसंत लाल गोयनका की ओर से यह गरिमामयी पुरस्कार ग्रहण किया। उन्हें यह सम्मान श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट के ट्रस्टी विष्णु गोयनका द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस संगम में देश-विदेश से गोयनका समुदाय के सैकड़ों प्रमुख उद्योगपति, उद्यमी और गणमान्य हस्तियां अपनी पैतृक जड़ों और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने के लिए एकत्र हुई हैं। इस दौरान व्यापार, उद्योग, समाजसेवा और अन्य विधाओं में समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
व्यापार जगत में गोल्डी मसालों को एक विश्वसनीय और प्रमुख ब्रांड के रूप में स्थापित करने में वसंत लाल गोयनका के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों की समारोह में उपस्थित अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सम्मान मिलने पर उद्योग जगत और समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

आशीष शर्मा बने ब्राह्मण महासभा के जिला मंत्री

Spread the loveबिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने ग्राम भटपुरा निवासी …