Breaking News

लगभग एक करोड़ रुपये से विकसित होगा बहुउद्देश्यीय खेल मैदान

Spread the love

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास हुए सफल, वजीरगंज को मिली बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत नगर विकास मंत्रालय ने स्वीकृत की धनराशि
बदायूं। बदायूं विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज नगर को विकास की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिली है। शहर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता के लगातार प्रयासों के बाद वजीरगंज के वार्ड संख्या-06 में बहुउद्देश्यीय खेल सुविधाओं से युक्त खेल मैदान विकसित किए जाने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य की कार्यदायी संस्था नगर पंचायत वजीरगंज होगी।
वजीरगंज में खेल मैदान विकसित कराने का प्रयास शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा था। इस दिशा में प्रदेश के खेल मंत्री श्री गिरीश यादव ने भी प्रयास किए, लेकिन उपयुक्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण लंबे समय तक यह कार्य आगे नहीं बढ़ सका। इसके बावजूद विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर अपने प्रयास जारी रखे और अंततः सफलता प्राप्त हुई।
अब नगर विकास मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत लगभग 98 लाख रुपये की धनराशि से वजीरगंज में बहुउद्देश्यीय खेल सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इससे नगर के युवाओं और खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा—
“वजीरगंज में खेल मैदान विकसित कराने का सपना क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों की लंबे समय से मांग थी। उपयुक्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण यह कार्य लगातार अटक रहा था, लेकिन हमने इस प्रयास को कभी छोड़ा नहीं। लगातार प्रयासों और प्रदेश सरकार के सहयोग से अब मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। यह केवल एक खेल मैदान नहीं, बल्कि वजीरगंज के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला केंद्र होगा। हमारी सरकार का संकल्प है कि गांव से लेकर नगर तक युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और बदायूं विधानसभा विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़े।”
उन्होंने कहा कि बदायूं विधानसभा क्षेत्र में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और जनता की आवश्यकताओं एवं मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गोल्डी मसालों के संस्थापक वसंत लाल गोयनका ‘गोयनका सम्मान’ से सम्मानित

Spread the loveव्यापार जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला पुरस्कार फतेहपुर शेखावाटी। राजस्थान के …