बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वांछित व वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बिनावर और थाना अलापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित व वारंटी कुल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
थाना बिनावर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं—109(1), 126(2), 191(2), 191(3), 190, 115(2) व 352 में दर्ज मु0अ0सं0 232/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त शाहिद अली पुत्र शौकत अली (निवासी ग्राम मोहम्मदपुर ब्योर, थाना बिनावर) को गिरफ्तार किया। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
वहीं, दूसरी ओर थाना अलापुर पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को दबोचने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम ने स्पेशल केस सं0-40/2024 (धारा 128/125(3) सीआरपीसी व 147 बीएनएसएस) से संबंधित वारंटी अशरफ पुत्र अशफाक (निवासी मोहल्ला इमली मस्जिद के पास, कस्बा व थाना अलापुर) को गिरफ्तार किया।
दोनों थानों की पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अग्रिम न्यायिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Budaun Amarprabhat