Breaking News

गुरुपुरी विनायक में गणेश महोत्सव का शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

Spread the love

बदायूं – । जिला व तहसील बदायूं ,थाना सिविल लाइन गुरुपुरी विनायक में श्री सिद्धिविनायक गणेश सेवा समिति की ओर से छठे गणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन ग्रामवासियों ने श्रद्धा के साथ कलश यात्रा निकाली। इसमें गांव की महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं सहित सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन ग्रामवासियों और सर्व समाज के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस बार गणेश कथा का आयोजन 14 से 21 सितंबर तक किया जाएगा। कथा का वाचन वृंदावन से आए पूज्य श्री चेतन देव पाठक जी एवं पूज्य दीदी व्रजकिशोरी जी द्वारा किया जाएगा।

गणेश कथा के समापन के बाद 22 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।

समिति सदस्यों भगवानदास, विशेष, पोतीराम, वीरेंद्र, जयकिशन और अंकित पटेल सहित अन्य ग्रामवासियों ने आयोजन में सहयोग किया। समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनंदन करते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गैंगस्टर एक्ट के दोषी को दो साल का सश्रम कारावास

Spread the loveऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी से कोर्ट ने सुनाया …