Breaking News

भूसा चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने भूसा चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया भूसा और भूसा ले जाने में इस्तेमाल किया गया तीन पहिया रिक्शा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को ग्राम गुजरेला निवासी सोमपाल ने तहरीर देकर खेत से भूसा चोरी किए जाने की जानकारी दी थी। तहरीर के आधार पर थाना फैजगंज बेहटा में मुकदमा अपराध संख्या 203/2026 धारा 303 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 15 सितंबर को सूचना के आधार पर ओरछी से चन्दौसी की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन लोगों को पकड़ा। उनकी पहचान वीरपाल पुत्र मनोहर सिंह, परमवीर उर्फ नन्हे पुत्र वीरपाल और अरविन्द पुत्र वीरपाल, निवासी हनुमानगढ़ी थाना चन्दौसी, जिला संभल के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से चोरी किया गया भूसा तथा मोटरसाइकिल से जोड़कर बनाया गया तीन पहिया रिक्शा बरामद हुआ। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कपिल कुमार के साथ थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चराग – ए- सुखन का तरही मुशायरा संपन्न

Spread the love…दिल का हीरा लाया हूं नज़राने में। चराग – ए- सुखन का तरही …