Breaking News

नवविवाहिता की फांसी लगाने से मौत, मायके पक्ष ने दी तहरीर

Spread the love

सात माह पहले हुई थी शादी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतका की पहचान 23 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब सात माह पहले हुई थी।

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव कोहली निवासी कुंवरपाल के अनुसार उनकी बेटी रोशनी की शादी छह फरवरी 2026 को उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। मायके पक्ष ने तहरीर में घरेलू विवाद और प्रताड़ना का उल्लेख करते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि देर रात रोशनी ने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मामले में प्राप्त तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने किया गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा का शैक्षिक भ्रमण

Spread the loveबिल्सी *:* – बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 1 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के …