Breaking News

विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं को ज्ञापन सोंपा।

Spread the love

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूं ने परिषदीय शिक्षकों/ कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं को ज्ञापन सोंपा।
संघ के जिला महामंत्री फरहत हुसैन ने बताया कि शिक्षकों के एक ही पद पर 22 वर्ष पूर्ण होने पर मिलने वाले प्रोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया लंबित है पूर्व में कई बार ज्ञापन देकर प्रक्रिया पूर्ण करने का संगठन द्वारा अनुरोध किया गया था आपके स्तर से आश्वासन मिलने के बावजूद पात्र शिक्षकों को अद्यतन प्रोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है, जिससे शिक्षकों में रोष है संगठन पुनः अनुरोध करता है के संबंधित पटल सहायक को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित करें ।
एक ही पद पर 10 वर्ष पूर्ण होने पर मिलने वाले चयन वेतनमान का मिलना एक सामान्य ऑनलाइन प्रक्रिया है परंतु प्रक्रिया के प्रत्येक स्तर पर शिक्षकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है सैकड़ो शिक्षकों को उनके देय तिथि पर चयन वेतनमान नहीं मिल पाता है, जिससे अवशेष एरिया के लिए अलग से एक प्रक्रिया अपनानी पड़ती है कृपया चयन वेतनमान की प्रक्रिया को बीआरसी स्तर से प्रथम वरीयता पर पूर्ण कराकर बीएसए स्तर पर देय तिथि पर ही चयन वेतनमान लगाने का कष्ट करें। जुलाई 2026 में जिन शिक्षकों को चयन वेतनमान देय था अभी तक बीआरसी स्तर से अग्रसारित नहीं किए गए हैं, जो की घोर लापरवाही का द्योतक हैं कृपया शीघ्र पत्र जारी कर लंबित चयन वेतनमान दिलाएं।
शिक्षकों की ऑनलाइन सेवा पंजिका अद्यतन नहीं की जा रही है जिस तत्व समय होने वाली आवश्यक कार्रवाई में विलंब होता है सभी शिक्षकों की ऑनलाइन सेवा पंजिका नियमित ससमय पूर्ण कराने हेतु संबंधित सहायक को आदेशित करने का कष्ट करें ।
ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आवश्यकता हेतु विद्यालयों के अनुचरों को संबद्ध कर लिया जाता है कुछ अनुचर वर्षों से स्कूल नहीं गए हैं संगठन अनुरोध करता है कि यदि किसी विद्यालय के अनुचर को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर किसी विशेष कार्य हेतु सम्बद्ध किया जाता है तो कार्य पूर्ण होने पर उसे वापस विद्यालय भेज दिया जाए संज्ञान में आया है कि कुछ अनुचर कई वर्षों से बीआरसी पर संबद्ध हैं आपसे अनुरोध है कि ऐसे अनुचरों को तत्काल बीआरसी से कार्य मुक्त कर विद्यालय भेजा जाए ।
विद्यालय में कार्यरत रसोइयों का मानदेय भेजा गया था, जिससे बड़ी संख्या में रसोइयों के खाते में धनराशि न पहुंचने की सूचना प्राप्त हो रही है रसोईया अल्प मानदेय भोगी कर्मचारी हैं उनके मानदेय भुगतान की प्रक्रिया बेहतर कर ससमय भुगतान किया जाए ।
पीएम पोषण योजना अंतर्गत आवश्यक कन्वर्जन कास्ट पिछले 6 माह से प्राप्त नहीं हुई है, जिससे योजना के संचालन में कठिनाई आ रही है कन्वर्जन कास्ट का शीघ्र भुगतान किया जाए।
ग्राम पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद पीएम पोषण योजना के खातों का संचालन प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है वर्तमान स्थिति में नियम अनुसार खातों का संचालन प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्ष के द्वारा कराने हेतु पत्र जारी किया जाए ।
माननीय उच्च न्यायालय त्रिपुरारी दुबे एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के क्रम में याचिका करता समस्त इंचार्ज प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक का वेतन एवं पद पर कार्य करने की अवधि का अवशेष एरिया भुगतान कराने का आदेश निर्गत किए जाए ।
माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नवनियुक्त 29000 भर्ती में नियुक्त शिक्षकों के सत्यापन उपरांत वेतन लगाने के आदेश पारित किए गए हैं इसी श्रेणी में अवशेष शिक्षकों के सत्यापन उपरांत वेतन आदेश पारित किए जाए, जिससे उनके परिवार पर आ रहे आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सके ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री फरहत हुसैन, संयुक्त मंत्री मोहम्मद विकारुद्दीन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद जुबेर अहमद, जिला ऑडिटर मोहम्मद अयूब, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद आबिद, भानु प्रकाश, रण विजय सिंह, सोमदत्त शर्मा आदि।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा का संगठनात्मक व PDA कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

Spread the love सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। समाजवादी पार्टी द्वारा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र का संगठनात्मक बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, …