नवनीत गुप्ता शोंटू बोले—सरकार तत्काल वापस ले कर लगाने का विचार, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) ने यूपीआई (UPI) लेनदेन पर किसी प्रकार का टैक्स या शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं और प्रस्तावों का विरोध किया है। संगठन के प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब यूपीआई पर शुल्क लगाने का विचार छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है।
बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि देश के व्यापारियों और आम लोगों ने डिजिटल भुगतान को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छोटे दुकानदारों ने भी यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार करना शुरू किया है। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर किसी प्रकार का शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि सरकार को यूपीआई पर कर या शुल्क लगाने के किसी भी प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना चाहिए। उनके अनुसार डिजिटल भुगतान व्यवस्था को मुफ्त और सुरक्षित बनाए रखना आवश्यक है।
नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि यदि यूपीआई पर कर लगाने का निर्णय लिया जाता है तो संगठन इसका विरोध करेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। संगठन ने सरकार से डिजिटल लेनदेन को सुगम बनाए रखने की मांग की है।
Budaun Amarprabhat