फैजगंज बेहटा। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने बिजली के तार चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 कुंतल बिजली का तार, एक बंडल, मैजिक वाहन और एंड्रॉयड मोबाइल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को ग्राम सैण्डोला में देवराज के खेत से सलीम पुत्र नासिर हुसैन निवासी ग्राम करुला जयंतीपुर, थाना मझौला, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 10 कुंतल सफेद धातु का बिजली का तार, एक बंडल और मैजिक वाहन संख्या यूपी 21 सीएन 1998 बरामद हुआ।
मामले में थाना विजिलेंस बदायूं में विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना हाईडिल के प्रभारी निरीक्षक को भी अवगत कराया गया। बरामद मैजिक वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कपिल कुमार, उपनिरीक्षक मुनाजिर, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार और परशुराम शामिल रहे।
Budaun Amarprabhat