फैजगंज बेहटा पुलिस ने तीन मोबाइल और 310 रुपये बरामद किए
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 310 रुपये बरामद हुए हैं। मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम ओरछी के पास कार्रवाई की गई। यहां पुलिस ने कथित रूप से मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा लगवाते हुए ग्राम ओरछी निवासी अनिल पुत्र मूलचंद को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 310 रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना फैजगंज बेहटा में मुकदमा अपराध संख्या 204/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम-1867 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कपिल कुमार के साथ थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस टीम शामिल रही।
Budaun Amarprabhat