Breaking News

नवागत एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह ने संभाला कार्यभार

Spread the love

कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वागत

बदायूं। मानवेन्द्र सिंह ने 15 सितंबर को जनपद बदायूं में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह वर्ष 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं।

मानवेन्द्र सिंह इससे पूर्व जनपद एटा और सहारनपुर में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जनपद में प्रशासनिक कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

नवागत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के कार्यभार ग्रहण करने पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित

Spread the loveउझानी। बेसिक शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से …