बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने मंगलवार को थाना बिसौली और फैजगंज बेहटा के विवेचकों की विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विवेचकों से मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद एएसपी ग्रामीण ने शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत थाना वजीरगंज क्षेत्र में पैदल गश्त की। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस की गतिविधियां जारी हैं।
Budaun Amarprabhat