Breaking News

प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ 50वें दिन भी डटा रहा भाकियू (चढूनी) का मोर्चा

Spread the love

मंगलवार को मंडलायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
बदायूं। भूमाफियाओं के अवैध कब्जों और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ शहर के मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को लगातार 50वें दिन भी जारी रहा। बीते 9 अक्टूबर से मुख्यालय पर डेरा डाले किसानों ने प्रशासन की कार्यशैली पर गहरा रोष जताया और स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ितों को न्याय और सरकारी जमीन कब्जामुक्त नहीं होती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि आंदोलन का अर्धशतक पूरा होने के बावजूद अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं, जिसकी पल-पल की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी को भेजी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर स्थित बीएसएनएल (BSNL) कार्यालय के पीछे नाले के दोनों तरफ बेशकीमती सरकारी भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है और प्रशासनिक रोक के बावजूद वहां खुलेआम निर्माण चल रहा है। इसके अलावा, उझानी क्षेत्र के ग्राम जनुईया निवासी भगवान दास और प्रेमवती की जमीन पर दबंगों के जबरन कब्जे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
जिला महासचिव बीयीशु दास ने चेतावनी दी कि प्रशासन गांधीवादी व शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोरी न समझे, अन्यथा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदायूं बुलाकर महाआंदोलन छेड़ा जाएगा। पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि आगामी मंगलवार को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली कमिश्नरी पहुंचकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा। धरना स्थल पर कृष्ण अवतार शाक्य, कासिम खां, बब्बू हुसैन, रहीस अहमद मलिक, यादवेंद्र यादव, प्रेमवती, भगवान दास, अनवर शाह, नूरुद्दीन और शरीफ अब्बासी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराने पर होगी कार्रवाई*

Spread the love* *बारातघर, होटल, बैंड-बाजा एवं लाइट-झूमर संचालकों को सहायक श्रमायुक्त ने दी चेतावनी* …