Breaking News

महाराणा प्रताप बहुउद्देशीय भवन के निर्माण का संकल्प, हर साल 10 हजार घरों तक पहुंचाएंगे चित्र

Spread the love

महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की न्यासी परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय

बदायूं। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की न्यासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शिवपुरम स्थित ट्रस्ट मुख्यालय पर अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा के साथ बहुउद्देशीय महाराणा प्रताप भवन के निर्माण की योजना पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि ट्रस्ट अब तक एक लाख से अधिक घरों में महाराणा प्रताप के चित्र स्थापित करा चुका है। आगे प्रत्येक वर्ष 10 हजार घरों तक महाराणा प्रताप के चित्र पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही लोगों को गुरु गोविंद सिंह और वीर शिवाजी के चित्र लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को शिक्षा और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।

बैठक में महाराणा प्रताप चौक की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। इस संबंध में ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। बैठक में डॉ. सुशील कुमार सिंह, राकेश सिंह, धनपाल सिंह, विपिन कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अखिलेश चौहान, अखिलेश्वर प्रताप सिंह एडवोकेट और अनिल तोमर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैविक खेती से किसानों को होने वाले लाभों की दी जानकारी

Spread the loveकृषि विज्ञान केंद्र उझानी में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन …