Breaking News

मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर परिवहन विभाग का शिकंजा, तीन बुलेट सीज

Spread the love

बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के छठे दिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया सहित अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन बुलेट मोटरसाइकिलों को पुलिस लाइन में सीज किया गया, जबकि तीन बुलेट के चालान किए गए। इसके अलावा एक ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिलों के भी अन्य अभियोगों में चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर और हॉर्न इस्तेमाल करने की हिदायत दी। विभाग के अनुसार ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल दिवस पर ऑटिज्म सॉल्यूशंस का शुभारंभ, विशेष बच्चों को मिलेगा विकास का नया मंच

Spread the loveबदायूं। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बदायूं में विशेष बच्चों …