Breaking News

धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, छात्रों ने ली प्रस्तावना की शपथ

Spread the love

बिसौली। क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में संविधान दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सदैव निष्ठावान रहने की शपथ ली।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है, जो हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों पर चलने का संदेश देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह परम धर्म है कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करे, क्योंकि संविधान का सम्मान करना ही राष्ट्र का सच्चा सम्मान है।
समारोह के दौरान शिक्षकों द्वारा छात्रों को संविधान की प्रस्तावना के महत्व तथा मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य सहित समस्त शिक्षक स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू (चढूनी) का धरना 45वें दिन भी जारी

Spread the loveबदायूं। भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और जमीनों को कब्जामुक्त कराने समेत विभिन्न जनसमस्याओं …