Breaking News

आर के एम जूनियर हाई स्कूल के बच्चों का शैक्षिक व मनोरंजक टूर फन सिटी के लिए रवाना

Spread the love

सहसवान। नगर के मोहल्ला बाजार विल्सन गंज में राय साहब की कोठी स्थित आर के एम जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक एवं मनोरंजक टूर रविवार सुबह बरेली स्थित फन सिटी एम्यूजमेंट पार्क के लिए रवाना हुआ। सुबह ठीक 8:30 बजे विद्यालय परिसर से दो विशेष टूरिस्ट बसों के माध्यम से बच्चों के इस दल को रवाना किया गया। टूर को लेकर बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अनिल सैनी, बिलाल अहमद, लक्ष्य कुमार, सार्थक कुमार, अमन सक्सेना, ऋतिक, क्षितिज, शिक्षिका चारू कौशिक और इकरा सहित डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं भी दल के साथ रवाना हुए हैं, ताकि यात्रा और भ्रमण के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सुबह बसों की रवानगी के समय विद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावक भी अपने बच्चों को विदा करने के लिए मौजूद रहे। अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ बाहरी दुनिया को समझने व समूह में अनुशासन सीखने का अवसर मिलता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के लिए स्वगणना कल से शुरू

Spread the love30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण बदायूं। भारत …