Breaking News

मेला ककोड़ा में यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, पम्पलेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Spread the love

* यातायात माह-2026 के तहत श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को बताए गए यातायात के नियम
* हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की पुलिस ने की अपील
बदायूं। यातायात माह-2026 के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा आमजन और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार (25 नवंबर) को बदायूं यातायात पुलिस की टीम ने सुप्रसिद्ध मेला ककोड़ा में पहुंचकर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, मेलार्थियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए।
अभियान के तहत यातायात पुलिस कर्मियों ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने की हिदायत दी। इसके साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को समझाया कि मेले के दौरान मार्गों पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है, ऐसे में यातायात नियमों का पालन करना और भी जरूरी हो जाता है। बदायूं पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेला ककोड़ा में आज से लगेगा स्काउट संस्था का निशुल्क खोया-पाया शिविर

Spread the loveबदायूं। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में भारत स्काउट गाइड संस्था …