Breaking News

फैजगंज बेहटा और उझानी पुलिस ने दो वारंटी दबोचे

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने 24 नवंबर को संभल जनपद के थाना चंदौसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खंडुआ निवासी वारंटी शिम्बू पुत्र नत्थू खागी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2013 से आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली न्यायालय में विचाराधीन एक मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया।

वहीं, बुधवार (25 नवंबर) को थाना उझानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के ग्राम प्रमीलानगर निवासी वारंटी दिनेश पुत्र अमर सिंह को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी आबकारी अधिनियम (धारा 60) के तहत विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय बदायूं न्यायालय में विचाराधीन वाद में वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार वारंटी दिनेश को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत तामील के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सैदपुर मदरसे में 21 छात्रों की दस्तारबंदी, उलेमाओं ने दी तालीम की अहमियत पर जोर

Spread the loveबिसौली। कस्बा सैदपुर स्थित मदरसा जामिया हनफिया रजविया में जश्न-ए-दस्तारबंदी कॉन्फ्रेंस का आयोजन …