Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए सुधार के निर्देश

Spread the love

बदायूँ : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय, जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं प्रथम संदर्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष प्रथम तिमाही में पंजीकरण की प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कराए जाएं। गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। बैठक में निर्देश दिए गए कि वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण कराए जाएं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन

Spread the love​बिसौली। भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तहसील परिसर में …