उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा महानगर में प्रसव के 15 दिन बाद एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक छा गया। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव बाहपुर निवासी नीलम का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व मुगर्रा महानगर निवासी आर्येंद्र से हुआ था। बताया गया कि 11 नवंबर को नीलम ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन नवजात की मौत हो गई। इसके बाद नीलम की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Budaun Amarprabhat