
बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के दसवें दिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने पर चार, सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करने पर 29 तथा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 10 चालान किए गए। इसके साथ ही चार वाहनों को सीज किया गया। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने की अपील की।
Budaun Amarprabhat