Breaking News

07 दिसंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर में लगेगा रोजगार मेला

Spread the love

बदायूँ: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 07 दिसम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अलापुर परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र की लगभग 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का चयन एवं साक्षात्कार किया जाएगा। रोजगार मेले में कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 7 दिसम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अलापुर में अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची पुनरीक्षण: शक्ति केंद्रों पर छूटे हुए वोट बनवाने पर दिया जोर

Spread the loveसहसवान। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को नगर के विभिन्न …