Breaking News

नासा के मिशन में भेजें अपना नाम, निःशुल्क मिलेगा डिजिटल बोर्डिंग पास

Spread the love

बदायूं। अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए नासा ने अनूठा अवसर दिया है। अब भारत सहित दुनिया के लोग अपना नाम शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन तक भेज सकते हैं। इसके लिए नासा के ड्रैगनफ्लाई मिशन में निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया गया है।

खगोलविद अमर पाल सिंह, एस्ट्रोनॉमी एजुकेटर वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला गोरखपुर ने बताया कि पंजीकृत लोगों के नाम माइक्रोचिप में दर्ज कर अंतरिक्ष यान के साथ भेजे जाएंगे। इसके लिए डिजिटल बोर्डिंग पास भी मिलेगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027 है। इच्छुक व्यक्ति नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ड्रैगनफ्लाई मिशन जुलाई 2028 में लॉन्च होने प्रस्तावित है और दिसंबर 2034 तक टाइटन पहुंचने की संभावना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डायट में शिक्षक संकुल बैठक, शैक्षिक गुणवत्ता और निपुण लक्ष्य पर हुआ मंथन

Spread the loveबदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जनपद स्तरीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल …