Breaking News

ग्रामीण गरीबी दूर करने की योजना पर हुआ मंथन, वीपीआरपी प्रशिक्षण का शुभारंभ

Spread the love

आसफपुर। विकासखंड बनियाखेड़ा के सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वीपीआरपी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य प्रशिक्षक लक्ष्मी ने ग्राम गरीबी न्यूनीकरण योजना और क्लस्टर लेवल फेडरेशन की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका संवर्धन और सामाजिक विकास से जोड़ने के व्यावहारिक तरीके बताए। अधिकारियों ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को ग्रामीण विकास में लागू करने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री शिव शक्ति भवन मंदिर, बिल्सी में प्रातःकालीन श्रृंगार दर्शन

Spread the loveबिल्सी स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में भगवान भोलेनाथ के प्रातःकालीन श्रृंगार …