Breaking News

6 दिसंबर को होगा मैथिल ब्राह्मण सभा का मंडल स्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन

Spread the love

बैठक कर तैयारियों पर किया मंथन
बदायूं। मैथिल ब्राह्मण सभा बदायूं की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मोहल्ला कल्याण नगर स्थित जिला कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। प्रांतीय महासचिव ओपी शर्मा (बरेली) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 6 दिसंबर 2026 को मैथिल ब्राह्मण सभा बरेली के तत्वावधान में होने वाले मंडल स्तरीय नवम वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि यह मंडल स्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन बरेली के 100 फुटा रोड, तुला शेरपुर स्थित ओशी बैंक्वेट हॉल में आयोजित होना प्रस्तावित है। पदाधिकारियों ने बदायूं जनपद से समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव ओपी शर्मा ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वजातीय समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक ही मंच पर योग्य एवं मनचाहा जीवनसाथी चुनने का सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां विवाह में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची पर रोक लगती है, वहीं दूर-दराज के परिवारों को आपस में परिचित होने का सुअवसर भी मिलता है।
जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवल किशोर शर्मा, संरक्षक ब्रह्मदेव शर्मा और कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने भी समाज बंधुओं से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। बैठक में अनिल शर्मा फौजी, विशेष कुमार शर्मा, रोहिताश कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सोमदत्त शर्मा और श्रेयांश आर्य सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्राह्मण समाज के वैवाहिक परिचय सम्मेलनों के आयोजन और उनके उद्देश्यों को समझने के लिए आप यह रिपोर्ट देख सकते हैं: ब्राह्मण वैवाहिक परिचय सम्मेलन की रिपोर्ट — यह वीडियो दिखाता है कि कैसे ऐसे सम्मेलन समाज के युवक-युवतियों को उपयुक्त जीवनसाथी तलाशने का मंच प्रदान करते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराने पर होगी कार्रवाई*

Spread the love* *बारातघर, होटल, बैंड-बाजा एवं लाइट-झूमर संचालकों को सहायक श्रमायुक्त ने दी चेतावनी* …