बदायूँ विधानसभा के 10 पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत हुए एक करोड़ रुपये
ग्राम धर्मपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शिलान्यास
बदायूँ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत ग्राम धर्मपुर, विकासखंड वजीरगंज में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं श्री ब्रजेश पाठक जी तथा समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण जी लाइव कार्यक्रम के माध्यम से जुड़े और अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण एवं पार्कों के विकास के लिए किए जा रहे कार्य उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक हैं।
उन्होंने बताया कि बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत 10 पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कुल एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों का विकास होगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार महापुरुषों के सम्मान, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
पूर्व प्रदेश मंत्री श्री डी.पी. भारती जी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचारों को आत्मसात करना और उनके बताए मार्ग पर चलना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश सरकार द्वारा उनकी प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण एवं पार्कों के विकास के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। इससे आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहब के संघर्ष और उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।
पूर्व मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा जी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाओं का संरक्षण एवं उनके आसपास पार्कों का विकास समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक श्री महेश गुप्ता जी ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उपमुख्यमंत्री द्वय एवं समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में भीमसेन सागर जी, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री सुधीर श्रीवास्तव जी, जिला पंचायत सदस्य श्री जयपाल दिवाकर जी,क्षेत्रीय मंत्री युवा अंकित मौर्य,अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री श्री सूरजपाल सागर जी, राहुल वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष श्री राघव सिंह चौहान जी, श्री नरेश पाल सागर प्रधान, श्री ब्रह्मानंद प्रधान, श्री रामकिशन प्रधान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat