Breaking News

बदायूं की रामलीला में सजेगी कविताओं की महफिल, जुटेंगे देश के चर्चित कवि

Spread the love

बदायूं के गांधी ग्राउंड स्थित रामलीला मंच पर स्वर्गीय उर्मिलेश शंखधार जी की स्मृति में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, ओज और श्रृंगार रस की रचनाओं से कवि श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कवि सम्मेलन में विष्णु सक्सेना, हेमंत पांडे, आदित्य जैन, अभय निर्भीक, शशि श्रेया, डॉ. सोन रूपा विशाल और डॉ. अक्षत अशेष सहित अन्य रचनाकार काव्य पाठ करेंगे।

स्थान: रामलीला मंच, गांधी ग्राउंड, बदायूं।

साहित्य और काव्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस साहित्यिक संध्या का आनंद लेने की अपील की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Spread the loveबरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में विशेष अभियान 6.0 के तहत रेलवे …