Breaking News

घर से नाराज होकर निकले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Spread the love

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र की आसफपुर चौकी इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बेहटा पाठक निवासी विनय पाठक के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, विनय किसी बात से नाराज होकर घर से निकले थे। रात करीब 11 बजे तक उनकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई थी, इसके बाद संपर्क नहीं हो सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

अमर प्रभात न्यूज़।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीडीओ ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों को वितरित किए फल और भोजन

Spread the loveस्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर, एलोपैथिक के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने …