Breaking News

12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Spread the love

कल मोटर वाहन चालान के निस्तारण को विशेष लोक अदालत का आयोजन
बदायूं। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 12 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी राज वीर सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आंचल राना धवन की उपस्थिति में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन विवादों को चिन्हित करें और आपसी सुलह-समझौते के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त, सचिव आंचल राना धवन ने जानकारी दी कि शनिवार, 28 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय बदायूं में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत लंबित चालानी वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनपद के आम जनमानस से अपील की है कि वे इस विशेष लोक अदालत में पहुंचकर अपने चालान से संबंधित वादों का निस्तारण कराकर लाभ उठाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंडी समिति के सचल दल पर हमले के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, चार डंडे बरामद

Spread the loveसुरक्षा गार्ड की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई, वारदात में प्रयुक्त …