Breaking News

सर्राफा दुकान से दिनदहाड़े सोने के जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Spread the love

बिसौली। नगर के सर्राफा बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान से दिनदहाड़े सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाजार के सर्राफा कारोबारियों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार व्यापारी प्रवीण नादान से जुड़ी भगत जी की सर्राफ दुकान पर सामान्य रूप से कामकाज चल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में पहुंचा और मौका पाकर सोने का एक पेंडल और टॉप्स लेकर चला गया। दुकानदार को इसकी जानकारी बाद में हुई।

आभूषण गायब मिलने पर व्यापारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद बताई जा रही हैं। व्यापारी ने घटना की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को दी है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। व्यापारी ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा कर चोरी गए जेवर बरामद कराने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ककराला-बदायूं रोड पर बस और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, छह लोग घायल

Spread the loveहादसे के बाद ऑटो खाई में गिरा, घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया …