बदायूं। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। जिलाध्यक्ष सविता शर्मा की नई टीम में विभिन्न समाजों की महिलाओं को प्रतिनिधित्व देते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सलोनी पाठक, पूनम शर्मा, शालिनी मित्तल सहित आठ महिलाओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जया साहू, ममता वर्मा और वाणी सक्सेना को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। महिला मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने और जिले की सभी छह सीटों पर विजय का संकल्प जताया।
#BudaunNews #BJP #MahilaMorcha #Mission2027 #बदायूं #अमरप्रभात
Budaun Amarprabhat