बदायूं : सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को होने वाले मुख्य स्नान लेकर प्रशासनिक अधिकारी मेले का निरंतर जायजा ले रहे हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इस बार मोहाली में पॉलिथीन का प्रयोग वर्जित रहेगा। मेले क्षेत्र में मुख्य मार्गों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। कई मार्गों पर वीणा डालने और मिट्टी बिछाने का कार्य हो चुका है तो कई मार्गों को बनाने का काम भी जारी है। गंगा तट की ओर जाने वाले वीआईपी मार्ग का एक हिस्सा तैयार कर लिया गया है। वीआईपी लोगों और श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए तंबू लगाने के लिए दागबेलिंग की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी मार्गों को मजबूत और समतल बनाया जा रहा है। जल्द ही विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं भी पूर्ण कर ली जाएंगी। मेले में स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त शौचालयों और मूत्रालयों के निर्माण की व्यवस्था की जा रही है।
Budaun Amarprabhat