Breaking News

अमर ज्योति युनिवर्ष लिमिटेड कम्पनी के 4 एजेन्टों को किया गिरफ्तार

Spread the love

> *थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अमर ज्योति युनिवर्ष लिमिटेड कम्पनी के 4 एजेन्टों को किया गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 ब्रजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर बदायूं के नेतृत्व तथा थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अमर ज्योति युनिवर्ष लिमिटेड फर्जी कंपनी के 4 एजेन्ट 1.विजेन्द्र मोर्य पुत्र छोटे लाल निवासी चौधरी सराय थाना कोतवाली बदायूं 2.कमलबाबू पुत्र सियाराम निवासी गाधीनगर थाना कोतवाली बदायूँ 3.अवनीश कुमार पुत्र स्व0 रामचरन निवासी मीरा सराय थाना सिविल लाईन बदायूँ 4.अरविन्द पुत्र रामचन्द्र निवासी मो0 शहवाजपुर थाना कोतवाली बदायूं को आज आश्रय आवास कालोनी बाई पास रोड से गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अशद अहमद खान पुत्र जफऱ हुसैन निवासी मो0 कमंग्रान उम्र 30 वर्ष थाना कोतवाली जनपद बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार पर अमर ज्योति युनिवर्ष लिमिटेड कंपनी द्वारा लोगो के फर्जी खाते खोलकर व फर्जी पास बुक जाली प्रपत्र तैयार कर खाताधारको के रूपये का गबन करने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 165/25 धारा 318(4)/316(2)/338/3336(3) /340(2)/352/351(2) बीएनएस बनाम निदेशक शशिकान्त मौर्य आदि के विरूद्ध पजींकृत किया गया था।

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध …

error: Content is protected !!