आज तहसील रोड स्थित
” सिटी कांपलेक्स लड्डा मार्केट” में सुंदरलाल रोटरी क्लब द्वारा संचालित आई हॉस्पिटल का शुभारंभ माननीय बिल्सी विधायक हरीश शाक्य जी के द्वारा फीता खोलकर किया गया !!
बिल्सी विधायक के साथ नगर के महंत श्री संजय शर्मा नगर के अध्यक्ष पति एवं पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर श्जयप्रकाश लड्ढा जी निशिकांत माहेश्वरी चंद्र सेन माहेश्वरी सुभाष माहिती ललित वार्ष्णेय अतुल वार्ष्णेय मोहित गुप्ता विकास सागर मेंबर अजीत गुर्जर मेंबर जितेंद्र माहेश्वरी राजीव महेश्वरी मेंबर प्रदीप माहेश्वरी खेरी वाले दीपक बाबा अमित डैनी अभिषेक वार्ष्णेय अनुज असावा एडवोकेट तेज प्रताप सिंह सुभाष माहेश्वरी यतींद्र महेश्वरी अशोक लड्डा एवं अनेक समाज सेवी के साथ-साथ सिटी कांपलेक्स के अध्यक्ष अवधेश लड्ढा जी भी मौजूद रहे !
चंदौसी से पधारे रोटरी क्लब के सचिव संतोष बंसल जी एवं रोटेरियन दिनेश अग्रवाल रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल रोटेरियन संजय रूस्तगी रोटेरियन एसके अग्रवाल रोटेरियन मुकेश अग्रवाल रोटेरियन अभिषेक बंसल एवं प्रशासक गौरव कुमार नवीन जायसवाल ऑप्टोमेट्रिस्ट सुमित यादव एवं समस्त स्टाफ के द्वारा मेजबानी की गई !
अवधेश लड्ढा ने बताया कि यहआंखों का अस्पताल बिल्सी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है यह सेवा की भावना के आधार पर चलने वाला अपने क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है और पूर्व में भी चंदौसी में संचालित होता आया है। अब बिल्सी वासियों की विशेष मांग को देखते हुए इसका संचालन बिल्सी में हमारे सिटी कांपलेक्स में हो रहा है जिससे बिल्सी क्षेत्र के लिए विशेष सुविधा मिलेगी और उसका लाभ उठाने के लिए अवश्य ही सिटी कांपलेक्स पधारे
माननीय बिल्सी विधायक श्री हरीश शाक्य जी का प्रथम बार आंखों का परीक्षण कर एवं चश्मा बन ने के साथ अस्पताल की शुरुआत हुई
विधायक जी ने सभी को और पधारे सभी मेहमानों को एवं बिल्सी नगर वासियों को अस्पताल की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है और कहा की बिल्सी के सभी जरूरतमंदों को अब आंखों से जुड़ी समस्या के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है यह सुविधा बिल्सी में ही मिलने से क्षेत्र वासियों को बेहद लाभ मिलेगा और बेवजह बाहर जाने के खर्चे से निजात मिलेगी
विधायक ने नया अस्पताल खोलने पर अवधेश लड्डा को बधाइयां और शुभकामनाएं दी !!
Budaun Amarprabhat