Breaking News

बिल्सी में इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में लाखों की चोरी

Spread the love

बिल्सी। बिल्सी- बदायूं हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में मंगलवार रात चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। नगला तरऊ गांव निवासी व्यापारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि चोर दुकान से इनवर्टर, बैटरी, पांच महंगी लिथियम बैटरियां, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, लैपटॉप की डिस्क समेत अन्य सामान ले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …