Breaking News

कछला के कांबड़ मेले से एक ही रात में 3 बाइक चोरी हो गई।

Spread the love

कछला के कांबड़ मेले से एक ही रात में 3 बाइक चोरी हो गई। पीडतों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अंकित पटेल पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी सनाय थाना सिविल लाइन बदायूँ की काले रंग की अपाचे बाइक गंगाघाट कुर्मीक्षत्रिय धर्मशाला के सामने से उस समय चोरी गई जब वह गाड़ी खड़ी करके गंगास्नान करने गये थे। उधर गंगा आरती स्थल के पास से बरेली के नबाबगंज निवासी ग्रीश कुमार पुत्र हरद्वारी लाल की हीरो स्पेलेंडर बाइक उस समय चोरी कर ली जब बह जल भरने गये थे। एवं बरेली के ही राजपाल पुत्र सुमेरी लाल की बाइक भी गंगा आरती स्थल के पास से किसी चोर ने चोरी कर ली है। उपरोक्त सभी पीड़ितों ने अपनी बाइक की चोरी के सम्बन्ध में उसी समय मेले के कन्ट्रोल रूम पर सूचना दी। उस समय सी ओ उझानी डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने पीड़ितों की समस्या को सुना। और कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं पीड़ितों ने कछला पुलिस चौकी एवं उझानी कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। इस सम्बन्ध में अभी पुलिस ने रिपोर्ट  दर्ज नही की है। इसके अलावा मुरादाबाद निवासी अनंत प्रकाश पुत्र राम चरण लाल का बैग किसी चोर ने गंगास्नान करते समय चोरी कर लिया उसमें उनके 4800 रूपये नकद के अलावा ए टी एम ,एस बी आई कार्ड, और मोबाइल चोरी हो गया पीड़ित ने रोते हुये उक्त मामले की शिकायत मेले के कन्ट्रोल रूम पर की है। वहीं गंगास्नान कर जल भरने आये उसावां थाना क्षेत्र के साड़ी निवासी रामेन्द्र गुप्ता पुत्र श्री कृष्ण का कपड़ो में रखा मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया। मेले में लगातार हुईं इस प्रकार की चोरियों से पुलिस की लापरवाही स्पष्ट नजर आती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!