Breaking News

मामूली कहासुनी के चलते गुरुवार रात कुछ लोगों ने युवक पर फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से युवक घायल

Spread the love

बदायूं में मामूली कहासुनी के चलते गुरुवार रात कुछ लोगों ने युवक पर फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण यहां प्राईमरी ट्रीटमेंट के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल समेत परिजनों का बयान दर्ज किया है। फिलहाल मामले की तहरीर पुलिस को नहीं मिल सकी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधर सारी कटरा निवासी अजय (25) पुत्र वीरेंद्र पाल शादी समारोह में डेकोरेशन और डीजे साउंड लगाने का काम करता है। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार को अजय नया साउंड लेकर आया था, जिसे वह अपने घर पर बजाकर चेक कर रहा था। इसी बीच मोहल्ले में ही रहने वाले लल्ला नाम के व्यक्ति ने साउंड न बजने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि लल्ला समेत उसके परिजनों ने अजय के साथ मारपीट की। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवदिया। इधर गुरुवार सुबह अजय मीरा सराय स्थित अपने दूसरे मकान पर पहुंचा और वहां दिन भर रहा जबकि रात को लगभग 8:00 बजे वापस शहर में मौजूद अपने घर आ गया। परिजनों के मुताबिक अजय अपने दरवाजे पर खड़ा था इस दौरान विरोधी गुट के लोग वहां आ धमके और तीन राउंड फायर अजय पर निशाना साधकर किए गए। दो निशाने तो चूक गए लेकिन एक बुलेट अजय के सीने में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। वहीं मौके पर पहुंचे परिजन उसे मोहल्ले वालों की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस भी जिला अस्पताल में आ गई। फिलहाल सीओ सिटी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा मौखिक बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!