Breaking News

उत्तर प्रदेश व बदायूँ जनपद में बढ़ते अपराधों पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता कर आंकड़े जारी किए।

Spread the love

#उत्तर प्रदेश व बदायूँ जनपद में बढ़ते अपराधों पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता कर आंकड़े जारी किए।
#बदायूँ जनपद में अगस्त माह में विभिन्न थानों में 470 अपराध दर्ज हुए।सबसे ज्यादा 54 अपराध सिविल लाइन्स क्षेत्र में
#उत्तर प्रदेश में चल रहा है जंगल राज -कांग्रेस
#अपराध रोकने में योगी सरकार विफल-अजीत यादव
—————————————
बदायूँ।29 अगस्त। उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। अपराध रोकने में योगी सरकार विफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है अपराधियों में कानून का डर खत्म सा हो गया है। शर्मनाक स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री जी जाति और धर्म देखकर अपराधियों की पहचान करते हैं।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश व बदायूँ जनपद में बढ़ते अपराधों पर आंकड़े जारी करते हुए कहीं।
अपराधों के आंकड़ें नेकपुर स्थिति जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस को जारी करते समय उनके साथ जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह , जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ , जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव व सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। योगी सरकार कानून का राज स्थापित करने में विफल हो गई है। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ ने बताया कि बदायूँ जनपद में
अगस्त माह में विभिन्न थानों में 470 अपराध दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा 54 अपराध सिविल लाइन्स थाने में दर्ज हुए । 14 अगस्त को बदायूं शहर के शिवपुरम में डीजे संचालक अजय की गोली मारकर हत्या हुई। शहर में थाना कोतवाली क्षेत्र के घंटा घर पर बहार हुसैन की चाकुओं से गोदकर हत्या 14 अगस्त को ही बिसौली में महिला स्वास्थ्य कर्मी गुरमीत कौर के घर मे घुसकर सोने की चैन लूटी गयी।मुख्यमंत्री योगी जी कहते थे कि उन्होंने अपराधियों को जेल में डाल दिया है या प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया है।उन्हें बताना चाहिए फिर अपराध कैसे बढ़ रहे हैं।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट प्रदीप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला अपराधों में देश में पहले नम्बर पर है। बदायूँ में भी महिलाओं पर अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। 16 अगस्त को दातागंज के बीरमपुर गाँव में बुजुर्ग महिला शांति देवी और उसकी बेटी जयंती की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को इस्लामनगर के ग्राम मौसमपुर में पुलिस दरोगा की 70 वर्षीय माँ रातरानी की रात में गला रेत कर हत्या कर दी गई।
जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा व अनिल यादव ने कहा कि
उ0प्र0 में विगत आठ साल के योगी शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अगर हम कहें कि उ0प्र0 अपराध प्रदेश बन गया है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। 7 अगस्त को बजीरगंज थाना क्षेत्र के मलिन गौंटिया निवासी राज मिस्री मुकेश की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई।1 अगस्त को उझानी कोतवाली के गांव बसोमा में ग्राम प्रधान के परिवार में घुसकर चार लाख की चोरी हुई।
थाना विनावर के गांव विजय नगला में भाजपा नेता सुरेश चंद्र गुप्ता की लाठी डंडो से पीट कर हत्या हुई।
उक्त घटनाऐं यह बात स्पष्ट करती हैं कि उ0प्र0 में कानून का राज खत्म हो चुका है तथा अपराध और अराजकता का राज कायम है। हम मुख्यमंत्री जी से नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग करते है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!