Breaking News

जलाभिषेक कर भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना

Spread the love

जलाभिषेक कर भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना

बिल्सी। रविवार को नवरात्र के सातवें दिन मां कात्यायनी के रुप मनाया गया। भक्तों ने मंदिर और घरों में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। भक्तों का कहना है कि महिषासुर का वध करने वाली देवी मां कात्यायनी को महिषासुर मर्दनी के नाम से भी पुकारते हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है और विवाह में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। मां कात्यायनी का स्वभाव बेहद उदार है और वह भक्त की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ऋषि कात्यायन माता के परम भक्त थे। इनकी तपस्या से खुश होकर ही देवी मां ने इनके घर पुत्री के रुप में होने का वरदान दिया। ऋषि कात्यायन की बेटी होने के कारण मां को कात्यायनी कहा जाता है। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की संख्या काफी देखने को मिली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …