Breaking News

सबको राम के आदर्श पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए

Spread the love

सबको राम के आदर्श पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए

विधायक हरीश शाक्य ने किया रामलीला मेले का उद्घाटन

बिल्सी। रामलीला ग्राउंड पर गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मेले का उद्घाटन शनिवार की रात विधायक हरीश शाक्य एवं पालिकाध्यक्षा ज्ञानदेवी सागर ने फीता काटकर एवं भगवान राम दरबार समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होने कहा कि भगवान राम के आदर्श को जनता तक पंहुचाने का सबसे उचित माध्यम रामलीला का मंचन होता है। इसलिए लोगों को ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होने कहा कि हम सबको भगवान राम के आदर्श पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए तभी मानव जीवन का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भी अपने अंदर अंहकार नहीं पालना चाहिए। अंहकांर ही मनुष्य को एक दिन खत्म कर देता है। लंकापति रावण अंहकार के कारण ही भगवान राम के हाथों मारा गया। इसलिए समाज में लोगों को अंहकार से दूर रहना चाहिए। हमेशा भगवान राम के सिंध्दातों को अपनाना चाहिए। इससे बाद कमेटी ने विधायक को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के पुत्र हर्ष राजपूज, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, डा.श्रीकृष्ण गुप्ता, उमेश बाबू वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, विनोद पालीवाल, अजीत सिंह गूर्जर, जितेंद्र कुमार, मोहित गुप्ता, शेखर सक्सेना, संजीव वार्ष्णेय, प्रखर माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!