Breaking News

बिल्सी में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

Spread the love

बिल्सी में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बिल्सी (बदायूं), 31 अक्टूबर 2025
भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। यह एकता दौड़ गांधी पार्क से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोतवाली परिसर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर सीओ संजीव कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने विधायक हरीश शाक्य का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल के शिक्षकों ने पुष्पवर्षा कर किया। स्कूली बच्चों ने भी देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ के पश्चात प्रतिभागियों को जलपान कराया गया। विधायक हरीश शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने भारत की 562 रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर देश की एकता और अखंडता की नींव रखी। उन्होंने सभी से सरदार पटेल के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर सीओ संजीव कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर बाबा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान, आदित्य महेश्वरी, मयंक जैन, उमेश बाबू, सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, गोपाल दास सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों — महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, एन.ए. इंटर कॉलेज, महेश बाल इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल, मनोकामना स्कूल, और एसएम पब्लिक स्कूल में भी सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई।

इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा के आवास पर भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में ‘लौह संग्रह अभियान’ के तहत उन्होंने अंबियापुर ब्लॉक के 61 ग्राम पंचायतों से लोहा एकत्र कर गुजरात भेजने का कार्य किया था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!