Breaking News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दो दिन दौरे पर रहेंगे

Spread the love


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दिनांक 02 नवम्बर 2025 से 03 नवम्बर 2025 तक जनपद बदायूं के दौरे पर रहेंगे।
उनके साथ बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव भी सम्मिलित रहेंगे।

कार्यक्रम विवरणः

दिनांक 02 नवम्बर 2025 (रविवार):

अपरान्ह 12:00 बजे — दहगवां चौराहा स्थित ब्रजेश यादव (विधायक, सहसवान) के राव फार्म्स होटल एण्ड बैंक्वेट का उद्घाटन करेंगे।

रात्रि विश्राम — डी.एम. रोड, सि.ला., बदायूं स्थित अपने निवास पर करेंगे।

दिनांक 03 नवम्बर 2025 (सोमवार):

प्रातः 9:00 बजे — हिमांशु भवन, शिवपुरम, बदायूं में आशीष यादव (जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी बदायूं) के आवास पर आगमन।

प्रातः 10:30 बजे — लावेला चौक, बदायूं में रचित गुप्ता (जिलाध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता।

प्रातः 12:00 बजे — नगर पालिका परिषद, बदायूं में आबिद रजा (पूर्व मंत्री/विधायक) द्वारा आयोजित “डोर-टू-डोर योजना” के उद्घाटन कार्यक्रम में भागीदारी।

अपरान्ह 1:00 बजे — बी-638, आवास विकास, बदायूं में रचित गुप्ता (जिलाध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा) द्वारा आयोजित निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!