Breaking News

डिप्थीरिया के मरीज मिलने के बाद कराया सर्वे

Spread the love

डिप्थीरिया के मरीज मिलने के बाद कराया सर्वे

बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बधौली और निजामपुर में डिप्थीरिया गलाघोटू के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खासा हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को दोनों ही गांव में पहुंचकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। बिल्सी सीएचसी प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के गांव निजामपुर और बधौली गांव में पिछले दिनों दो बच्चों में डिप्थीरिया गलाघोटू की पुष्टि हुई थी। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में सर्वे के लिए भेजा गया है। छह टीम गांव में सर्वे का कार्य कर रही हैं। सर्वे के बाद रविवार को दोनों गांव में टीकाकरण के लिए शिविर लगाए जाएगें। जहां पर चिहिन्त बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया दोनों ही बच्चे दिल्ली में रहते हैं और कभी अपने गांव में भी रहते हैं, यह दिल्ली से गांव पहुंचे इसके बाद दोनों में डिप्थीरिया की पुष्टि हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!