Breaking News

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर विधायक का स्वागत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद

Spread the love

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति : महेश चंद्र गुप्ता

बदायूं। विधानसभा क्षेत्र बदायूं के अंतर्गत ब्लॉक सलारपुर में ग्राम प्रधान संघ द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त करना एवं समर्थन प्रकट करना रहा।

इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला है। इससे ग्राम स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा विकास योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और यह निर्णय भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने ग्राम प्रधानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने गांवों के विकास में योगदान देना होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रधान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गांवों को आदर्श बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच एवं मजबूत नेतृत्व के कारण प्रदेश में सुशासन और विकास की नई मिसाल कायम हो रही है।

कार्यक्रम में विधायक ने सभी ग्राम प्रधानों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष धीर सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा। सभी उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए ग्रामीण विकास कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एनईपी-2020 बेस्ड यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण को आठ दिनी एफडीपी

Spread the loveतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एमएमटीटीपी सघन ऑनलाइन प्रशिक्षण में देशभर के 280 …

error: Content is protected !!