Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में लगाए पौधे, लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण के दिए निर्देश

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता सिंह ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया तथा जनपद को आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी निधि चौहान, थाना प्रभारी उझानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं जनपद के सभी थाना परिसरों में भी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से जनपद में हरित वातावरण को बढ़ावा देने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!