हार्टफुलनेस ध्यान शिविर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ध्यान के दौरान मिला अद्भुत अनुभव, अतिथियों ने बच्चों की तकनीकी प्रतिभा की सराहना की
मेला ककोड़ा (बदायूं)। मेला ककोड़ा में चल रहे पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लाउडस्पीकरों के शोरगुल के बीच भी श्रद्धालु प्राणाहुति के साथ गहन ध्यान में लीन होकर अद्भुत और मन को अभिभूत करने वाली सौम्य दशा का अनुभव करते नजर आए।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार और जितेंद्र यादव उपस्थित रहे। इस दौरान सूरज और सहज ने आंखों पर पट्टी बांधकर ब्राइटर माइंड तकनीक का डेमो प्रस्तुत किया।
डीबीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि “यह वैज्ञानिक तकनीक बच्चों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है, इसे अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाना चाहिए।” प्रशिक्षक नीरज कुमार ने बताया कि बच्चों के मस्तिष्क में **न्यूरॉन्स के विकास से उनकी क्षमताओं में वृद्धि
Budaun Amarprabhat